CG BREAKING: तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, हादसे में 2 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, हादसे में 2 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल…!
बीजापुर: जिले से बड़ी खबर सामने आई है. सड़क हादसे में तीन लोगों 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 यात्रियों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई. स्वास्थ्य अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. बचाव कार्य में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि बस रायपुर से बीजापुर जा रही थी, तभी सड़क हादसे का शिकार हो गई. कुशवाह ट्रेवल्स की बस नेशनल हाइवे पर बांगापाल के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है.

बीजापुर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर हादसा हुआ है. भैरमगढ़-बांगापाल के बीच में बस पलटी है. बस रात में रायपुर से निकली थी, जिसे सुबह 6 बजे बीजापुर पहुंचना था. साढ़े 4 बजे के करीब हादसा हुआ है. कुछ यात्रियों को चोट आई है. मृतकों की शिनाख्त जारी है, जिन्हें चोट आई है, उन्हें नजदीकी भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तत्काल पहुंचाया गया है.

Share This Article