उपसचिव सौम्या चौरसिया सस्‍पेंड …. अब बढ़ीं मुश्किलें , इधर कोर्ट ने 14 दिन फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज शुक्ला

उपसचिव सौम्या चौरसिया सस्‍पेंड …. अब बढ़ीं मुश्किलें , इधर कोर्ट ने 14 दिन फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत…!

रायपुर। कोयला परिवहन घोटाले और मनी लान्ड्रिंग में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। सौम्या चौरसिया की न्‍यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सौम्या चौरसिया को अब 2 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच आज सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत में पेश किया गया।

उपसचिव सौम्या चौरसिया सस्‍पेंड
ये भी पढ़े….सौम्या चौरसिया को 19 दिसंबर तक जेल ; सुरक्षा के कड़े इंतजाम…. ईडी ने 14 दिन का जुडिशियल रिमांड मांगा लेकिन कोर्ट ने केवल 5 दिन का जुडिशियल रिमांड दिया
इधर, शासन ने कोयला परिवहन घोटाले और मनी के आरोपों में सौम्या चौरसिया को निलंबित कर दिया है। सौम्‍या मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव पद पर पदस्‍थ हैं। बता दें कि इस मामले में निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल पहले से ही जेल में बंद हैं। इन्हें 13 जनवरी को कोर्ट में पेश करना है। ईडी ने इस मामले में 91 संपत्तियों को अटैच किया है, जिनमें 21 संपत्तियां सौम्या चौरसिया से जुड़ी हैं।

Share This Article