Road Accident : जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

Road Accident : जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर…!
 छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक जेसीबी मशीन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौत हो गई हैं, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत गम्हरी जाने वाले मार्ग में झाकरपारा मोड के समीप जेसीबी और मोटर साईकल के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को 108 की मदद से माकडी अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ग्रामीण बाइक से गम्हरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। 

Share This Article