Chhattisgarh: IED ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने की फायरिंग… जवानों की जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे नक्सली…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश यादव

Chhattisgarh: सर्चिंग पर निकले पुलिस बल पर एंबुश लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग… जवाबी कार्रवाई पर मौके से भागे….!
 
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घात लगाए नक्सलियों ने पहले IED ब्लास्ट किया और फिर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद इलाके में जवानों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। 
 
एंबुश लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम संयुक्त रूप से रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम गुदाड़ी की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान ग्राम गुदाड़ी से पहले बरसाती नाले के पास सुबह करीब 9.10 बजे एंबुश लगाए नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। 

इलाके में सर्चिंग जारी
करीब आधे घंटे तके दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर जान बचाकर भाग निकले। उनके भागने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक कुकर का टुकड़ा, 100 मीटर वायर बरामद हुआ है। किसी भी जवान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही हैं। 

Share This Article