सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला…केरल का रहने वाला हेड कांस्टेबल शहीद… इलाके में जारी है सर्च ऑपरेशन…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञानवती भदोरिया

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला…केरल का रहने वाला हेड कांस्टेबल शहीद… इलाके में जारी है सर्च ऑपरेशन…!

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया है। दोनों तरफ से हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक हेड कांस्टेबल सुलेमान को गोली लगी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। शहीद जवान केरल के रहने वाले थे। जो सुकमा जिले में कोबरा की 222वीं बटालियन में पदस्थ थे। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के PLGA सप्ताह को देखते हुए फोर्स अलर्ट है। सुकमा जिले के नवीन पुलिस कैंप डब्बाकोंटा एवं पेंटापाड़ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने शाम करीब 4:30 बजे के बीच जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

जवानों ने नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, एक हेड कांस्टेबल सुलेमान को गोली लग गई। घायल जवान को साथियों ने किसी तरह से घटना स्थल से निकालकर भेज्जी के फील्ड अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान केरल के रहने वाले हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, अब भी मौके पर जवान मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

8 दिसंबर तक माओवादी मना रहे PLGA सप्ताह

दरसअल, बस्तर में 8 दिसंबर तक माओवादी PLGA सप्ताह मना रहे हैं। माओवादी अपने इस सप्ताह के दौरान किसी न किसी तरह की वारदात को अंजाम देते है। माओवादियों के PLGA सप्ताह को देखते हुए बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज किया गया है।

3 दिन पहले 4 नक्सलियों को किया था ढेर

3 दिन पहले बीजापुर जिले के पोमरा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चली थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 6 माओवादियों को ढेर किया था। इनमें से 4 की बॉडी भी रिकवर कर ली गई थी। साथ ही घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान भी बरामद किया गया था।

Share This Article