CG : पंद्रह साल बाद खुले स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंचे, विधायक विक्रम मंडावी बच्चों संग भोजन कर बैडमिंटन खेला….!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट अभिलाष दास बघेल

CG : पंद्रह साल बाद खुले स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंचे, विधायक विक्रम मंडावी बच्चों संग भोजन कर बैडमिंटन खेला….!

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने पंद्रह साल बाद खुले स्कूल में बच्चों संग बाल दिवस मनाया। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र में पुष्पहार अर्पित कर उनका नमन किया और क्षेत्र वासियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी।

पंद्रह वर्ष बाद यह पहला अवसर आया है कि बंद स्कूल को फिर से प्रारम्भ करने के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने स्वयं भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम डालेर जैसे दुरस्त अंचल पहुँचे और भारत के प्रथम प्रधान मंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में बच्चों संग मनाया।
डालेर के स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे विधायक विक्रम मंडावी ने पढ़ाई के सम्बंध में बच्चों से चर्चा किया और बच्चों को स्कूल बैग, कापी, किताब, पेन और स्कूल ड्रेस प्रदान कर विधायक ने बच्चों के साथ भोजन किया व कुछ देर बच्चों के साथ बैडमिटन भी खेला गया

 विदित हो कि पिछले पंद्रह साल में बीजापुर जैसे आदिवासी इलाक़े के लगभग तीन सौ स्कूलों को बंद कर दिया गया था और इन बंद स्कूलों को अपनी सुविधा अनुसार विस्थापित कर स्कूलों का संचालित किया जा रहा था जहां गाँव के बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह रहे थे। ऐसे बंद स्कूलों को प्रदेश सरकार ने दोबारा खोलने का निर्णय लिया और जिले में लगभग एक सौ नब्बे बंद स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। अब ये स्कूल उन्ही गाँवों में संचालित हो रहे है स्कूल के संचालन के लिए गाँव के ही 12 वीं पास युवाओं को स्कूलों में ज्ञानदूत नियुक्त कर बच्चों को शिक्षा प्रदाय किया जा रहा है।

Share This Article