बस्तर में आरक्षक की गोली मारकर हत्या… वारदात को नक्सलियों द्वारा अंजाम देने की आशंका.. जांच में जुटी पुलिस…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह

बस्तर में आरक्षक की गोली मारकर हत्या… वारदात को नक्सलियों द्वारा अंजाम देने की आशंका.. जांच में जुटी पुलिस...!

जगदलपुर से आज सुबह की खबर आ रही है कि अज्ञात व्यक्ति ने एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. अब इस मामले की जाँच में पुलिस जुट चुकी है. पुलिस का अनुमान है कि इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है.

जानकारी के अनुसार मारडूम थाना क्षेत्र के रेखा घाटी एसेफ कैंप में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम निवासी टुंडेर बुधवार शाम अपने परिजन के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मारीकोडरी गया था. आज तड़के करीब 4ः30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल में आरक्षक नेवरु बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी है. सुचना मिलते ही मौके पहुची पुलिस. साथ ही पुलिस ने आशंका जताई कि इस घटना में नक्सलियों का हाथ हो सकता है. जा रहा कि इस घटना कसे मारडूम थाना क्षेत्र से 10 किमी और रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर अंजाम दिया गया है. हालांकि आरक्षक को गोली मारी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सलियों ने ही उसे गोली मारी है.

जैसा मामला आज सामने आया है उससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि नक्सलियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा. हालाँकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि अब तक नहीं की है.

Share This Article