कलेक्टर ने शहर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्याें का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बिलासपुर ज़िला ब्यूरो प्रमुख _हरीश माड़वा


कलेक्टर ने शहर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्याें का किया आकस्मिक निरीक्षण

पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर 31 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा तेजी से सड़कों के तेजी से सुधार एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दिसम्बर के अंत तक सभी प्रकार के सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस सिलसिले में शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सुधार एवं निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने मरम्मत कार्याें का बारीकी से निरीक्षण किया और गुणवत्ता में और सुधार की हिदायत लोक निर्माण विभाग को दी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार आज दोपहर बाद अचानक शहर के शनिचरी रपटा से साईंस कालेज रोड़ तक सड़क निर्माण कार्याें को देखने निकले। लोक निर्माण विभाग द्वारा बारिश में गड्ढों एवं खराब हो चुके सड़कों के हिस्सों को पेचवर्क के माध्यम से सुधारा जा रहा है। कलेक्टर ने सुधार कार्य के लिए उपयोग किये जा रहे सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की। गड्ढों में सामग्री भरने के बाद उसे कम्प्रेसर मशीन से ठीक से दबा कर समतल करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. 1 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों की 177 किलोमीटर में 4 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से केवल पेचवर्क का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग क्र. 1 के ई.ई. श्री बी.एल.कापसे सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनी।

Share This Article