Chhattisgarh Bastar:पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि:IG सुंदरराज पी ने बढ़ाया जवानों का हौसला… ASP निवेदिता ने वंदेमातरम गाकर बांधा समा…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह

Chhattisgarh Bastar:पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि:IG सुंदरराज पी ने बढ़ाया जवानों का हौसला… ASP निवेदिता ने वंदेमातरम गाकर बांधा समा…

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस ने दलपत सागर परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां जवानों की बैंड पार्टी ने ये देश है वीर जवानों की धुन बजाई, तो वहीं ASP निवेदिता पॉल ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाया। IG सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, हर साल 30 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस, और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान देश की सेवा और सुरक्षा में जिन पुलिस जवानों ने अपना बलिदान दिया था, उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पुलिस और जनता के बीच के संबंध को मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

IG ने कहा कि, साल 2000 में राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा जवानों की शहादत बस्तर में हुई है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में माओवादियों ने करीब 1700 से ज्यादा आम नागरिकों को मारा है। जिन्हें इस दिवस के दिन याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई है। हम बस्तर को एक अलग पहचान दिलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पुलिस स्मृति और एकता दिवस के मौके पर जगदलपुर में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही बस्तर के सभी जिलों में एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया है।

Share This Article