Bastar” Kanker” news : अर्पित की श्रद्धांजलि: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- मनोज मंडावी को बस्तर व आदिवासियों को लेकर थी गहरी समझ, उनका जाना बड़ी क्षति….

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

अर्पित की श्रद्धांजलि: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- मनोज मंडावी को बस्तर व आदिवासियों को लेकर थी गहरी समझ, उनका जाना बड़ी क्षति….
सीएम भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के चारामा में आयोजित कार्यक्रम में 50 करोड़ 62 लाख के 166 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा मनोज मंडावी जब अविभाजित मध्यप्रदेश के समय विधायक बने थे तब से हमारा साथ रहा। अंतिम बार इस महीने के 7 तारीख को नाथियानवागांव में मिलेट प्रसंस्करण इकाई के लोकार्पण पर मुलाकात हुई थी।

मनोज मंडावी को बस्तर एवं आदिवासियों के संबंध में गहरी समझ थी। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के आय में वृद्धि पर ध्यान देते थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम भानबेड़ा के कार्यक्रम में डोंगरकट्टा गांव के किसानों ने अपनी समस्या बताई थी। इस गांव के 150 से अधिक किसानों का राजस्व रिकार्ड जब्त कर लिया गया था जिसे वापस नहीं किया जा रहा था।

ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा था। जानकारी मिलते ही उन्होंने निराकरण कराते डोंगरकट्टा गांव का राजस्व रिकार्ड ग्रामीणों को वापस दिलाया था। मनोज मंडावी के कमी की भरपाई नहीं हो सकती। वे भानुप्रतापपुर क्षेत्रवासियों के दिलों में हमेशा राज करेंगे। वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनका असमय जाना परिवार सहित हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।

मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विस उपाध्यक्ष स्व मनोज मंडावी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

अपने क्षेत्र के विकास के लिए रहते थे चिंतित: चरणदास

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा मनोज मंडावी अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जो सपना देखा था उन कार्यों का आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। व्यक्ति के जाने के बाद उनके काम एवं योगदान को याद किया जाता है। मनोज मंडावी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों कार्य किए तथा समाज व गरीबों की सेवा की। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, छग कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने भी संबोधित करते मनोज मंडावी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

40 करोड़ के 106 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के लिए 50 करोड़ 62 लाख के 166 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 40 करोड़ 35 लाख के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 20 लाख के 21 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री व चेक का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में गौसेवा आयोग सदस्य नरेन्द्र यादव, बालोद विधायक बालोद संगीता सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी, डीआईजी बालाजी राव, कलेक्टर डा प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, सहकारी बैंक अध्यक्ष शंकर ध्रुवा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, अजजा आयोग सदस्य नितिन पोटाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य नरेश ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य बिरेश ठाकुर, उपस्थित थे।

मनोज मंडावी की समाधि पर सीएम ने अर्पित किए पुष्प

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाथियानवागांव पहुंचे, जहां माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर जाकर माता की पूजा अर्चना की। विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज मंडावी को उनके समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिवार से भेंटकर ढांढस बंधाते सांत्वना दी। मनोज मंडावी के साथ बिताए पलों को याद करते कहा मनोज मंडावी सरल, सहज और मृदुभाषी नेता थे। विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा उठाते रहे।

मनोज छात्र जीवन से ही राजनेता के रूप में जाने जाते रहे। 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर गृह राज्य मंत्री बने। वर्ष 2013 और 2018 में विधायक चुने गए तथा 2019 में छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। मनोज मंडावी के निधन से अपूर्णीय क्षति कांकेर जिले का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को हुई है।

Share This Article