Chhattisgarh’ akaltara : शहर गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें, लोग हो रहे चोटिल…. हिचकोले खाते हुए निकल रहे वाहन चालक… 4 किलोमीटर सड़कें गड्ढों में तब्दील…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

Chhattisgarh’ akaltara : शहर गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें, लोग हो रहे चोटिल…. हिचकोले खाते हुए निकल रहे वाहन चालक… 4 किलोमीटर सड़कें गड्ढों में तब्दील

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा शहर के शास्त्री चौक से लेकर मिनीमाता चौक होते हुए एनएच फोरलेन तक सड़क मरम्मत के अलावा नए डामरीकरण का कार्य करना है, लेकिन ठेकेदार ने अब तक कार्य शुरू नहीं किया है, जिसका खामियाजा नगरवासियों काे भुगतना पड़ रहा है। शास्त्री चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक 4 किलोमीटर लंबी नगर की मुख्य सड़क गड्ढों में बदल गई है।

लोक निर्माण विभाग के उदासीनता के चलते सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत एनएच फोर लेन सड़क से कटघोरा तक 146 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 59.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। कार्य का ठेका एसकेएस इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड आगरा उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ है, लेकिन ठेकेदार द्वारा नगर के अंदर निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण मार्ग में रोजाना राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

धूल के गुबार से दुकानदारों के सामान भी हो रहे खराब
नगर का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही भारी वाहनों के आवाजाही होने पर वाहनों से उड़ने वाली धूल से नगर के दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कपड़ा व्यापारियों के अलावा किराना व्यवसायी व अन्य व्यापारी भी धूल से परेशान हैं। गाड़ियों की आवाजाही से धूल की परत दुकान के अंदर जमी रहती है, जिसके कारण सामान खरीदने पहुंचे ग्राहक भी सामान को खरीदने के आनाकानी करते हैं।

अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी काम अधूरा
25 सितंबर को पीडब्लूडी के तत्कालीन ईई केपी लहरे ने ठेकेदार के प्रतिनिधि अभिषेक गोयल के साथ नगर के सड़कों का निरीक्षण करते हुए दशहरा के बाद डामरीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन माह भर बाद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। नगर में खराब सड़कों के संबंध में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन कर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी पर निर्माण कार्य शुरू करने पीडब्लूडी के अलावा ठेकेदार द्वारा भी कोई भी पहल नहीं की जा रही है। नगर वासियों को गड्ढे बने सड़क से कब मुक्ति मिलेगी। इसका जवाब अधिकारियों द्वारा नहीं देने के ठेकेदार के विरुद्ध भी कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Share This Article