अवैध हथियारों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही… 7 नग पिस्टल और कट्टा सहित 6 नग जिंदा कारतूस बरामद…..

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध हथियारों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही… 7 नग पिस्टल और कट्टा सहित 6 नग जिंदा कारतूस बरामद…..


बिलासपुर. हथियारों के लिए बिलासपुर का यूपी, बिहार कनेक्शन निकला है. बिलासपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा है, जिनसे हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. पुलिस ने 2 नग 7.65 एमएम पिस्टल एवं 06 जिंदा राउंड, 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 02 जिंदा राउंड, 1 नग 12 बोर का देशी कट्टा व 02नग एयर पिस्टल जब्त किया है. बिलासपुर पुलिस ने त्यौहार से ठीक पहले हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इसके साथ ही साफ हो गया है कि, बिलासपुर का हथियारों के लिए का यूपी और बिहार से बड़ा कनेक्शन है.
बता दें कि, पचपेड़ी में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस अवैध हथियारों को रखने वाले लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि, लाल खदान क्षेत्र में रहने वाले जय सिंह चौहान के पास अवैध हथियार मौजूद है और वह घूम-घूम कर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की, जिसमें आरोपी जय सिंह चौहान को उसके लाल खदान स्थित निवास से पकड़ा गया.

इस दौरान उसके घर की तलाशी भी ली गई, जिस पर पुलिस को 1 नग 315 बोर देशी पिस्टल 1 राउंड, एक नग देसी पिस्टल 12 बोर और 1 नग एयर गन पिस्टल मिली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि लाल खदान में ही रहने वाले उमेश श्रीवास के पास भी अवैध हथियार मौजूद है, जिसके बाद पुलिस ने उमेश के पास से एक नग 315 बोर देशी कट्टा और 1 जिंदा राउंड बरामद किया.

इसके अलावा एक अन्य आरोपी राहुल तिवारी के पास से एक देशी पिस्टल 7.65 एमएम, 3 जिंदा राउंड और पिस्टल की 1 खाली मैगजीन बरामद हुई. इसके साथ ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी अंकित वर्मा विष्णु चौक तिफरा के पास से एक नग 7.65 एमएम की पिस्टल, 3 नग जिंदा राउंड और एक नग एयर सिस्टम बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि एक बार फिर लाल खदान का क्षेत्र अवैध हथियारों का गढ़ बन चुका है और पुलिस की इस तरह की कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए काफी होंगे.


मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि, आरोपियों का कोई भी पुराना क्राइम रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे.

Share This Article