तोयनार -मोरमेड़ मार्ग पर 03 किग्रा का आईईडी बरामद….मौके पर किया निष्क्रिया….

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

तोयनार -मोरमेड़ मार्ग पर 03 किग्रा का आईईडी बरामद….मौके पर किया निष्क्रिया….


बीजापुर जिले के थाना तोयनार, डीआरजी और छसबल 19/सी का बल एरिया डाॅमिनेशन पर निकली थी, सर्चिंग के दौरान कच्ची सड़क से आईईडी बरामद बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके पर किया गया निष्क्रिय। जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना तोयनार से डीआरजी, छसबल 19/सी एवं थाना का बल तोयनार से मोरमेड़ की ओर निकली थी । अभियान के दौरान सर्चिंग कार्यवाही के दौरान 12:00 बजे तोयनार-मोरमेड़ मार्ग पर तोयनार से आगे पेरमापारा के जंगलों के पास कच्ची मार्ग पर 03 किग्रा का आईईडी सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया । माओवादियो द्वारा आईईडी कमाण्ड सिस्टम से लगाया गया था । जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय किया गया ।

Share This Article