CG: में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नारायणपुर में घात लगाए नक्सलियों ने DRG की टीम पर किया हमला….जवाबी कार्रवाई में कई माओवादियों के घायल होने की खबर….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सुरेश यादव

CG: में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नारायणपुर में घात लगाए नक्सलियों ने DRG की टीम पर किया हमला….जवाबी कार्रवाई में कई माओवादियों के घायल होने की खबर….

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि करीब आधे घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले हैं। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं । सर्चिंग अब भी जारी हैं। मामला जिले के एड़का थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नारायणपुर के कुछ गांवों के जंगल में नक्सलियों का जमावाड़ा है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG की टीम को बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी। घात लगाए बैठे थे नक्सली देर शाम देवगांव के जंगल-पहाड़ में पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़

करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। जहां जगह-जगह खून के धब्बे मिले। पुलिस ने दावा किया है कि कई नक्सली घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Share This Article