टाइगर रिजर्व में बाघ का शिकार…कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही …..50 लाख की बाघ की खाल के साथ 2 गिरफ्तार…क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

टाइगर रिजर्व में बाघ का शिकार…. कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही …..50 लाख की बाघ की खाल के साथ 2 गिरफ्तार…क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर...

कांकेर जिले में राष्ट्रीय पशु बाघ की खाल के साथ कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनो आरोपी अपनी स्कोर्पियो वाहन से बाघ की खाल लेकर सरोना मार्ग से कांकेर की ओर आ रहे थे। बाघ की कीमत 50 लाख के करीब बताई जा रही है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना जब कांकेर पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर पटौद गांव के पास से दो आरोपियों मदनलाल मरकाम और नरोत्तम निषाद को धर दबोचा। इनके पास से बाघ की खाल बरामद कर ली गई, इसकी कीमत 50 लाख के करीब बताई जा रही है। बाघ की उम्र 10 साल के करीब है। बाघ का शिकार कहा किया गया इसको लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि बाघ का शिकार सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में किया गया होगा। मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है, पुलिस आरोपियों से मिली निशानदेही के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी कर रही है।

Share This Article