नोटिस जारी: बालक की मौत केस में ठेकेदार पर मामला दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

नोटिस जारी: बालक की मौत केस में ठेकेदार पर मामला दर्ज

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम कन्हारगांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग कार्य के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निर्माणकर्ता द्वारा खोदे गए गड्ढे में गांव के एक बालक की डूबकर मौत होने पर पुलिस थाना भानुप्रतापपुर में ठेकेदार जितेंद्र जायसवाल एवं ललित गांधी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।कार्यपालन अभियंता एसआर नेताम को कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है रेट्रो फिटिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में जल भराव होने से बालक की डूबकर मौत होना दुःखद घटना है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विभाग अंतर्गत नलकूप खनन के संपूर्ण जिले के अनुपयोगी गड्ढों को पूर्ण रूप से बंद करने और निर्माणाधीन गड्ढों का पर्यवेक्षण कर सुरक्षात्मक उपाय करते हुए 7 दिवस के भीतर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाए।

Share This Article