NMDC के खिलाफ बरसते पानी में कांग्रेसियों का प्रदर्शन: बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग, घंटों बंद रहा प्लांट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेसी कार्यकर्ता और युवा कई घंटे तक प्रदर्शन करते रहे

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेसियों ने NMDC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। बचेली NMDC परिसर के सामने बरसते पानी में घंटों बैठे रहे। बताया जा रहा है कि, कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन से कई घंटे तक बचेली NMDC कार्यालय और प्लांट बंद रहा। NMDC के अधिकारियों ने कांग्रेसियों को समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन, फिर भी कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हुआ।
बरसते पानी में किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने बताया कि, लेबर सप्लाई में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से युवा बेहद नाराज हैं। लाल पानी प्रभावित इलाकों के हर पंचायत से पांच युवक और पांच युवतियों को लेबर सप्लाई में रखने की हमारी मांग है। उन्होंने कहा कि, लेबर सप्लाई पर जहां स्थानीय लोगों का हक है उस पर प्रबंधन ने बाहरी लोगों को बिठा कर रखा है। साथ ही जिन लोगों को प्रबंधन ने कार्य पर रखा है उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। महीने में केवल 7 दिन ही कार्य लेकर उन्हें घर में बिठा दिया जाता है।

NMDC बचेली परिसर के सामने किया हंगामा |

कोरोना काल में करवाई नौकरी, फिर

निकाल दिया

कांग्रेसियों का आरोप है कि, कोरोना काल के समय क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को अपोलो अस्पताल में नौकरी पर रखा गया था। जब कोरोना कम हुआ तो उन्हें निकाल दिया गया। खाली पोस्ट पर बाहरी लोगों की पोस्टिंग कर दी गई। जिन युवाओं ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया प्रबंधन ने उन्हें ही हटा दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने कहा कि, स्थानीय युवाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। NMDC कार्यालय पहुंचने पर उन्हें घुसने नहीं दिया जाता है। जो सरासर गलत है।

Share This Article