तिरंगा अभियान:बीएसएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिरंगा अभियान:बीएसएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली

पखांजूर बीएसएफ 47 बटालियन द्वारा 11 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।पखांजूर में बीएसएफ जवानों ने बाइक रैली निकाली। रैली श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, नेताजी चौक, डॉ. अंबेडकर चौक, संगम रोड तिराहा से होती हुई एसबीआई पंखाजूर से बटालियन मुख्यालय पहुंची।

कमांडेंट उपेन्द्र राय ने बताया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ प्रत्येक भारतीय का व्यक्तिगत संबंध स्थापित करना है। हमारे सभी राष्ट्रीय प्रतीकों और हमारे देश से जुड़ी हर चीज से देशभक्ति और भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करना महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति की भावना भरता है और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है।

Share This Article