नारी निकेतन या प्रताड़ना घर … महिलाओं ने भेजा वीडियो… अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, प्यून दिख रही पैर दबवाती…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारी निकेतन या प्रताड़ना घर . ‌. महिलाओं ने भेजा वीडियो… अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, प्यून दिख रही पैर दबवाती..

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में अनाथ, अविवाहित, विधवा, प्रताड़ित और बेसहारा महिलाओं को आश्रय देने के लिए चलने वाली नारी निकेतन प्रताड़ना सेंटर में तब्दील हो गया है। संस्था का प्रभार संभाल रही अधीक्षिका और प्यून की प्रताड़ना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्यून एक अशक्त महिला से महारानी स्टाइल में अपने पैरों को दबवाती नजऱ आ रही है। साथ ही वह नारी निकेतन में शरण लेने वाली मजबूर महिलाओं को डरा-धमका रही है। वीडियो में वह महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुए साफ तौर पर देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि नारी निकेतन दंतेवाड़ा में इस समय 12 निराश्रित महिलाओं निवासरत हैं। मगर नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षिका लगातार नारी निकेतन में रुकी महिलाओं से अपने घर के बर्तन, झाड़ू, पोंछा करवाती हैं और उनसे नौकरों जैसा काम करवाती हैं। स्वयं पीड़िताओ ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। नारी निकेतन की शिकायत आई है। अधीक्षिका द्वारा काम करवाने की शिकायत दंतेवाड़ा कलेक्टर से पहले भी हुई है। मामले की जांच चल रही है।

Share This Article