7 जनपद CEO सहित 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

7 जनपद CEO सहित 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

छग कांकेर। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी हेतु पषुधन की संख्या का पंजीयन एवं गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी नही होने, गौठान समिति द्वारा महिला स्व-सहातया समूह को गोबर नहीं दिये जाने, मल्टी एक्टीविटी की एंट्री एप में नही किये जाने तथा गौठानों में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तृतीय चरण के गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन सहित अन्य कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी जनपद पंचायत के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी तीन दिवस में शत प्रतिषत कार्यों को पूर्ण कर गोधन न्याय योजना एवं जी-मैप के साप्टवेयर में इसकी एंट्री कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देषित किया गया है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. बढ़ई, जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.आर. साहू, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के गुप्ता, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आषीष डे तथा जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अष्वनी यादव सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानुप्रतापपुर एन.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोयलीबेड़ा दिनेष कुंजाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दुर्गूकोंदल डी.आर कोमरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ महात्मा तरेता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर एल.एन. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा राजकुमार सिन्हा और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांकेर बी.मेश्राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा उन्हें तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये हैं।

Share This Article