छोटे भाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया:घर बेचने को लेकर होता था विवाद, फिर झगड़ा हुआ तो रस्सी से गला घोंटा; गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छोटे भाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया:घर बेचने को लेकर होता था विवाद, फिर झगड़ा हुआ तो रस्सी से गला घोंटा; गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। उसने पहले तो अपने भाई का रस्सी से गला घोंटा। इसके बाद उसके शव को जमीन में गाड़ दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घर बेचने को लेकर विवाद था। फिर झगड़ा हुआ तो बड़े भाई ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

यहां तरेंगा गांव में शिव तिवारी(25) पिछले 5 दिनों से लापता था। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। वो यहां गांव में अपने बड़े भाई-भाभी के साथ रहता था। पता चला है कि उसका बड़े भाई धनेश्वर तिवारी(28) के साथ घर बेचने को लेकर विवाद चला रहा था। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि बंटवारे के बाद दोनों भाई को बराबर पैसे दिए गए थे। लेकिन धनेश्वनर तिवारी ने दारू पीकर अपना पूरा पैसा खर्च कर दिया था। धनेश्वर कुछ काम भी नहीं करता था।

आरोपी की मौजूदगी में शव को निकाला गया।

छोटे भाई ने बनवाया था घर

शिव तिवारी किसी पोहा मिल में काम करता था। उसने किसी तरह से अपना घर बनवा लिया था। बस इसी घर पर धनेश्वर की नजर थी। धनेश्वर शिव से हमेशा यह डिमांड करता था कि वह घर बेच दे और पैसे उसे दे दे। लेकिन इस बात के लिए शिव राजी नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा दोनों के बीच हुआ करता था।

बदबू से खुला राज

बताया जा रहा है कि जब शिव पिछले कुछ दिनों से लोगों को नहीं मिला तो उसके जीजा ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार शाम से लोगों को काफी बदबू आने लगी। धनेश्वर भी रविवार सुबह से गायब थाइस बीच रविवार शाम से लोगों को काफी बदबू आने लगी। धनेश्वर भी रविवार सुबह से गायब था। इस पर परिजनों को धनेश्वर पर शक हुआ था। धनेश्वर की पत्नी भी अपने मायके महासमुंद में थी।बदबू आने के बाद लोगों ने देर शाम को पुलिस को इस बारे में बताया था। फिर धनेश्वर की तलाश शुरू की गई। इसके बाद धनेश्वर को महासमुंद से ही पकड़ा गया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी वारदात को कैसे उसने अंजाम दिया ये भी बताया है।

अवैध संबंध भी बनी हत्या की वजह

आरोपी धनेश्वर ने बताया कि मेरे घर बेचने को लेकर शिव से विवाद था। 5 जून की रात को भी विवाद हुआ था। वो मान ही नहीं रहा था। इसलिए रस्सी से मैंने उसका गला घोंटा और घर के पीछे बने गड्‌ढे में उसे गाड़ दिया था। इसके बाद से मैं घर पर ही था। उसने ये भी बताया कि शिव का किसी महिला के साथ अवैध संंबंध था। लोग हमें ताने मारते थे। इसलिए भी मेरा उससे विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस अब सोमवार को आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। शव को गड्‌ढे से निकाला लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि घर के पीछे धनेश्वर ने कुछ दिन पहले जिमी कांदा लगाने के लिए गड्‌ढा खोदवाया था। उसी गड्‌ढे में उसे युवक को मारकर गाड़ दिया था। गड्‌ढा गहरा नहीं था, इसलिए लोगों को बदबू आने लगी थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

Share This Article