साइड लेने के चक्कर में पलटी बस ,,, नर्सिंग छात्राएं हुईं घायल…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

साइड लेने के चक्कर में पलटी बस ,,, नर्सिंग छात्राएं हुईं घायल…

जगदलपुर। नर्सिंग छात्राओं से भरी बस अनबैलेंस होकर सड़क से उतरकर खेत में जाकर पलट गई. हादसे में बस में सवार 20 नर्सिंग छात्राएं घायल हुईं है, जिनमें से 6 छात्राओं को अस्पताल में दाखिल किया गया है. बस में कुल 30 छात्राएं सवार थीं.

दरअसल, आज तड़के सुबह डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद सभी छात्राएं आदेश्वर अकैडमी जा रहे थे. उसी दौरान करीब 7 बजे आड़ावाल के सेमरा में बस के सामने एक वाहन आने से बस चालक ने अचानक से बस को साइड लेते हुए अनबैलेंस होकर खेत में उतार दिया, जिससे बस पलट गई.

नगरनार थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि बस पलटने से 20 छात्राएं घायल हो गईं. घायल छात्राओं को तत्काल 108 की मदद से महारानी हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी इलाज जारी है. सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. नर्सिंग छात्राएं आदेश्वर अकैडमी के हॉस्टल में रहती हैं. सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद हॉस्टल वापस लौट रहीं थीं.

Share This Article