मनरेगा कर्मियों के हड़ताल का 55वां दिन, रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनरेगा कर्मियों के हड़ताल का 55वां दिन, रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
बीजापुर। अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर 4 अप्रैल से लगातार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधिकारी कर्मचारी एवं रोजगार सहायक हड़ताल पर चल रहे हैं। हड़ताल के 55 दिन बाद भी मांग पूरी नहीं होने के कारण शनिवार को कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।

जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मनरेगा के कर्मचारी लगातार 2 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न माध्यमों से अपनी मांग को शासन-प्रशासन के समक्ष रख चुके हैं बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार का कोई नतीजा सामने नहीं आया है जिसके करना अब कर्मचारियोंं के सब्र का बांध अब टूट रहा है।

जिला उपाध्यक्ष सुशील दुर्गम ने बताया कि राज्य स्तर से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले में वादा निभाओ रैली निकालकर शासन प्रशासन को अवगत कराएंगे और अपनी मांगों के संबंध में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कई मंच पर मांगों को लेकर बात रखी गई लेकिन अब तक नतीजा नहीं निकला जिसके चलते ही यह निर्णय लिया गया । रैली में जिले में मनरेगा योजना में कार्य करने वाले कर्मचारी शामिल हुए।

Share This Article