बीजापुर में CRPF जवान ने की खुदकुशी ,,, इलेक्ट्रिक ब्लेड से काट लिया खुद का गला ,,, नक्सल मोर्चे पर तैनात था जवान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर में CRPF जवान ने की खुदकुशी, इलेक्ट्रिक ब्लेड से काट लिया खुद का गला, नक्सल मोर्चे पर तैनात था जवान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ कैंप के एक जवान ने इलेक्ट्रिक ब्लेड (आरी) से खुद का गला काट लिया। घटना जैतालूर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 170वीं बटालियन का है। खून से लथपथ जवान पर साथी जवानों की नजर पड़ी। उसे तत्काल मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस व सीआरपीएफ के उच्च अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीजापुर थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने बताया मंगलवार दोपहर को यह घटना हुई। जैतालूर सीआरपीएफ कैंप में तैनात हरियाणा के जिला महेन्द्रगढ़ निवासी मोहन गागर ने आत्महत्या की है। जवान ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाया। अपने हाथों की नश और गला खुद ही काट लिया। खून से लथपथ जवान को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना अधिकारियों को देने के बाद जवान के शव को मेडिकल कालेज डिमरापाल भिजवाया गया। पीएम के बाद शव की एम्बाबिंग कर उसे कैंप में भिजवाया गया।

खून से लथपथ मिला था, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के मुताबिक बुधवार को जवान का शव हरियाणा उसके पैतृक गांव बावनिया भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय मोहन गागर अप्रैल-2009 से सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसने आत्महत्या क्यों की यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के डिप्रेशन में मौत को गले लगाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।जवान की मौत के बाद सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया था। सीआरपीएफ के अफसर भी मामले की जांच कर रहे हैं।

Share This Article