झीरम घाटी की 9वीं बरसी, मुख्यमंत्री बघेल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मेमोरियल का किया लोकार्पण, परिजनों से मुलाकात कर जाना हाल…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झीरम मेमोरियल हमेशा याद दिलाते रहेगा शहीदों का बलिदान, शहीद पति की प्रतिमा से लिपटकर रो पडीं मकदली

जगदलपुर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी हत्याकांड की 9वीं बरसी पर शहर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी. हत्याकांड के दौरान मारे गए 32 कांग्रेस नेताओं की याद में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल स्थापित किया गया है. इसके साथ ही लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को समर्पित है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद घटना में जान गंवाने वाले शहीदों के परिजनों से मुख्यमंत्री मिले. शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की. साथ ही ह सुख-दुख में साथ रहने का किया वायदा किया. परिजनों को शाल, श्रीफल और पौधा के रूप में झीरम स्मृति चिन्ह.दिया. झीरम घाटी शहीद मोमोरियल से ऑनलाइन वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री झीरम दिवस पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से भी जुड़े.

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप लोगों से बात करते हुए कहा कि उन 32 शहीदों में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा जैसे अनेक लोगों के नाम शामिल हैं. बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आम लोग भी उस हमले में शहीद हो गए थे.

9 साल पहले आज ही के दिन बस्तर की झीरम घाटी में नक्सली हमले में हमने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं, जवानों सहित 32 लोगों को खो दिया था. झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना में शहीदों को नमन करता हूं. झीरम के शहीदों को नमन करते हुए मैं जगदलपुर में बनाए गए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं. परिवर्तन के लिए पहले पंक्ति के जन नायक निकले थे.

उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश, किसानों, युवाओं, छात्रों, बच्चों, महिलाओं के जीवन में परिवर्तन चाहते थे, आज वे हमारे बीच नहीं, पर उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है. आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते, वो जहां भी होंगे. आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे. शहीद परिवारों के सुख दुख में हम सभी साथ हैं. हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हुए हैं

Share This Article