महंगाई का एक और झटका ,,, रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार ,,, कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई का एक और झटका ,,, रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार ,,, कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े

देश में ईंधन के मोर्चे पर लगातार महंगाई का करेंट लग रहा है. आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो गए हैं. आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है.

आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा. पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है. आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं जिससे खाना पकाना और भी महंगा हो गया है.

इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारीभरकम बढ़ोतरी की गई थी. इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है. वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं.

Share This Article