अंतरराज्य बस सेवा को बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी ,,, बस को किया रवाना

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतरराज्य बस सेवा को बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी ,,, बस को किया रवाना

बीजापुर।
अंतरराज्य बस सेवा आज बीजापुर से रवाना होकर तेलंगाना के मंचिरियाल सुबह सात बजे रवाना की गईं है।
सभी जिले वासियो की मांग पर बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने आज बीजापुर से मंचिरियाल तक चलने वाली तेलंगाना राज्य परिवहन की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है । तेलंगाना राज्य परिवहन की यह बस सुबह 7 बजे बीजापुर से रवाना होकर मद्देड, भोपालपटनम, आसरेली, सिरोंचा और चेन्नूर होते हुए 11 बजे मन्चिरियाल पहुंचेगी । वहीं मन्चिरियाल से 4 बजे शाम को रवाना होकर रात 9 बजे बीजापुर पहुंचेगी । इस बस सेवा के प्रारम्भ होने से जिले वासियों को तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी । इस बस के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,कलेक्टर बीजापुर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ रवि साहू,एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य,सहित जिला मुख्यालय के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Share This Article