RAIPUR BREAKING : ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलटी ,,,अफरा तफरी का माहौल ,,, रोड़ में लगा लंबा जाम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

RAIPUR BREAKING : ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलटी ,,,अफरा तफरी का माहौल ,,, रोड़ में लगा लंबा जाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप अभनपुर रोड पर रेडियंट पब्लिक स्कूल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक से टक्कर के बाद कार को अपनी चपेट में लेते हुए बस पलट गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की प्रथमिक सूचना मिली है।

माना थाना पुलिस को सूचना मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पहले सवारी बस और ट्रक में टक्कर हुई। तब बस की चपेट में एक कार भी आ गई। साईं कृपा ट्रेवल्स की सवारी बस और ट्रक के बीच ये भिड़ंत हुई है, भिड़ंत रेडिएंड स्कूल के पास हुई है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया है।

Share This Article