CG:राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का शुभारंभ किया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG:राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का शुभारंभ किया
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर रायपुर में प्रशासकों, कार्यपालकों और प्रबंधकों के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का शुभारम्भ किया।

आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के तहत राजयोग एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा ‘स्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन’ विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा कोरोनावायरस के कठिन दौर में प्रबंधन के विषय को लेकर कार्यशाला का आयोजन करना संकट के समय में हम किस प्रकार विचार व्यवहार संतुलित हो यह हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हर व्यक्ति के जीवन में ऐसी परिस्थिति होती है अगर हम आत्मसात कर लेते हैं तो व्यक्तिगत जीवन सुखमय और शांति से बिताता है।

बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ दिया।बहुत सारे लोग यहां उपस्थित हैं जिनको बहुत सारे चीज समाज को देना है।

अगर इंसान में सच्चाई और ईमानदारी आ जाए तो लोगों में परिवर्तन आता है।

Share This Article