नायब तहसीलदार का अंग्रेजी शराब की डिमांड करते हुआ विडीओ वायरल.. देखें विडीओ ..पढ़ें पुरी ख़बर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नायब तहसीलदार का अंग्रेजी शराब की डिमांड करते हुआ विडीओ वायरल.. देखें विडीओ ..पढ़ें पुरी ख़बर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है,

इस वीडियो में काम कराने के बदले नायब तहसीलदार एक अंग्रेजी शराब का कीमत पूछ रहे हैं, और लाने कह रहे हैं।

बताया जा रहा है, क्षेत्र का एक किसान अपनी जमीन से सम्बंधित समस्या को लेकर मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार के पास पहुंचा था। तभी काम के बदले नायब तहसीलदार किसान से अंग्रेजी शराब का डिमांड करने लगे। किसान ने मोबाइल से इसका विडियो बना लिया।

अब वही विडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार अंग्रेजी शराब का कीमत पूछते हुए उसका डिमांड कर रहे हैं और शराब लाने बोल रहे है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Share This Article