नवरात्रि पांचवां दिन: आज बन रहा ये पूरे दिन ये शुभ योग, जानें स्कंदमाता की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त ,,, अचार्य शेषनारायण

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

नवरात्रि पांचवां दिन: आज बन रहा ये पूरे दिन ये शुभ योग, जानें स्कंदमाता की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त ,,, अचार्य शेषनारायण

वृंदावन धाम:-नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान हैं। माता रानी की सच्चे मन से उपासना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। जानें नवरात्रि के पांचवें दिन के बारे में सब-कुछ जाने
हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा के भक्तों के लिए खास होता है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से प्रारंभ हो चुके हैं, जो कि 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि के पांचवे दिन मां के पंचम स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा- अर्चना की जाती है। मां अपने भक्तों पर पुत्र के समान स्नेह लुटाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। मां का स्मरण करने से ही असंभव कार्य संभव हो जाते हैं।

मां स्कंदमाता का स्वरूप कैसा है

स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान हैं, यही कारण कि मां को पद्मासना देवी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता को पार्वती एवं उमा नाम से भी जानते हैं। मां की उपासना से संतान की प्राप्ति होने की मान्यता है। मां का वाहन सिंह है। मां स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं।

मां स्कंदमाता को प्रिय हैं ये चीजें

मान्यता है कि मां स्कंदमाता की उपासना से परम शांति और सुख का अनुभव होता है। मां स्कंदमाता को श्वेत रंग प्रिय है। मां की उपासना में श्वेत रंग के वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए। मां की पूजा के समय पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

नवरात्रि का पांचवां दिन- शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:20 ए एम
विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:29 पी एम से 06:53 पी एम
अमृत काल- 04:06 पी एम से 05:53 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
रवि योग- 07:40 पी एम से 06:05 ए एम, अप्रैल 07

स्कंदमाता पूजा विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं।
स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
मां को रोली कुमकुम भी लगाएं।
मां को मिष्ठान और पांच

Share This Article