लिपिको ने CM के नाम सौपा स्मरण ज्ञापन

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लिपिको ने CM के नाम सौपा स्मरण ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा प्रदेश संघ के आह्वान पर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में लिपिक संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शामिल किया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहे हैं। घोषणा को अभी तक अमल में नही लाया गया है।

इन्ही सब बातों को याद दिलाने आज जिले के समस्त लिपिकों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वही इस बारे में लिपिक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विशाल वैभव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा जिस तरह से हमारी मांगो को पूरा करने घोषणा किया गया था। जिसके बाद प्रदेश के समस्त लिपिकों में एक आशा जगी थी। अब उनके साथ न्याय करने का समय आ गया है प्रदेश सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है लेकिन अभी तक हमारी मांगो को पूरा नही किया गया। जिसे याद दिलाने एकबार फिर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरकार के द्वारा किये गए घोषणा को याद दिलाया गया। अगर हमारी मांगो को जल्द पूरा करते हुए अमल में नही लाया जाएगा। तो आनेवाले समय मे लिपिक संघ के द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जिला सचिव उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि राज्य में माननीय भूपेश बघेल जी के अगुवाई में गठित कांग्रेस सरकार की तीन माह के कार्यकाल पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में 17 फरवरी 2019 को त्रिवेणी भवन बिलासपुर में आयोजित लिपिक प्रदेश महाविधेशन में की गई घोषणा पर अमल तीन वर्ष बीत जाने पर भी नही हुई है जिसे स्मरण कराने जिला कलेक्टर के माध्यम से आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया है।

वही जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती इला रॉय चौधरी ने बताया कि पूरे राज्य में जहाँ प्रदेश सरकार के द्वारा अपने तीन वर्ष की उपलब्धि का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है उसी अनुक्रम में आज पूरे प्रदेश के लिपिक कर्मचारी घोषणा के तीन वर्ष होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम स्मरण पाती दी गई है उम्मीद ही नही हमे पूर्ण विश्वास है की जल्द ही हमारे छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री के घोषणा पर अमल किया जा कर आदेश प्रसारित किया जाएगा
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)श्रीमती इला रॉय चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष के आर आदित्य, अध्यक्ष स्वास्थ्य समिति सतीश चंद्र राठौर, जिला संरक्षक के के पाण्डेय, चाम्पा अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे,अरुण तिवारी, विजय कुर्रे, विजय यादव, रामसिंह कोर्राम, जय सिंह, संजय मिश्रा, राकेश प्रधान, सुशीला पटेल, अशोक बरेठ,सुशील चंद्रा, चितेश्वर साहू, आर के करीयारे, दीपक सिंह सिदार, पंकज कश्यप, विनोद कुमार दुबे,रविन्द्र कटकवार, आर पी श्रीवास, संजय मिश्रा के साथ जिले के अन्य लिपिक उपस्थित हुये।

Share This Article