भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव ने प्रस्तुत बजट को आर्थिक महाप्रगति का संकल्प पत्र बताया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर, हरीश माड़वा- भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए प्रस्तुत बज़ट को देश की आर्थिक महाप्रगति का संकल्प पत्र बताते हुए बज़ट का स्वागत किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आर्थिक-स्वावलंबन की परिकल्पना को साकार करने वाले इस बज़ट से देश के आत्मनिर्भर सर्वांगीण विकास के अनेक रास्ते खुलेंगे।
राजू मानिकपुरी भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने कहा कि बज़ट किसानों-मज़दूरों व ग़रीबों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने वाला सिद्ध होगा। केंद्र सरकार ने देश के हर तबक़े के बुनियादी विकास का खाका पेश कर अगले 25 सालों के लिए विकास का ब्लू प्रिंट देश के सामने रखा है। बुनियादी ज़रूरतों की चीजों को सस्ता करके केंद्र सरकार ने देश में लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्यों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपए करना केंद्र सरकार के संवेदनक्षम नेतृत्व व देश के सभी राज्यों के समुचित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने वाला है।

Share This Article