15 अक्टूबर को राजनांदगांव आएंगे कुमार विश्वास: डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 अक्टूबर को राजनांदगांव आएंगे कुमार विश्वास।राजनांदगांव में दशहरा पर्व के बाद फिर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 15 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में देशभर से प्रख्यात कवि शामिल होंगे, जिसमें डॉ. कुमार विश्वास और डॉ. सुरेंद्र दुबे जैसे कवि शामिल हैं।

युवा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया इस बार भी कवि सम्मेलन को भव्य रूप देने बृहद तैयारियां चल रही है।15 अक्टूबर को होगा कवि सम्मेलन15 अक्टूबर को शाम 8 बजे से म्युनिसिपल स्कूल मैदान में कवि सम्मेलन होगा। श्रोताओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी।

कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेंद्र दुबे, कविता तिवारी और दिनेश बावरा प्रस्तुति देंगे।बड़ी संख्या में पहुंचते हैं समर्थकराजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी समर्थक जन्मदिन में बधाई देने के लिए राजनांदगांव पहुंचते हैं।

डॉ रमन सिंह जन्म दिवस पर अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। जन्मदिन पर डॉ रमन सिंह संस्कारधानी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं, जिसमें मां शीतला देवी मंदिर प्रमुख है।

Share This Article