नक्सली नेता ढेर,,, DRG जवानों ने चलाया ऑपरेशन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सली नेता ढेर,,, DRG जवानों ने चलाया ऑपरेशन

बीजापुर:-तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना पेरूर, ईलमिड़ी एवं उसूर अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सीनियर माओवादी लीडर सुधाकर डीव्हीसीएम, वेंकटापुरम एसीएम सहित लगभग 40-50 सशस्त्र माओवादियों के उपस्थिति की सूचना के आधार पर तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर जिले से DRG/CRPF का बल रवाना किया गया।
अभियान के दौरान जिला बीजापुर के थाना ईलमिड़ी के ग्राम सेमलडोडी एवं तेलंगाना राज्य के थाना पेरूर के ग्राम पेनुगोलू के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 महिला माओवादी सहित 04 माओवादियों के शव बरामद किये गये।उक्त मुठभेड़ में 01 जवान घायल हो गया, जिसको उपचार हेतु हेलीकाप्टर से वारंगल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज जारी है। वर्तमान में घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्चिंग जारी है।

02) जिला दन्तेवाड़ा/सुकमा/बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्र
दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के थाना कटेकल्याण से लगे सरहदी जिला सुकमा/बस्तर के थाना तोंगपाल, टहकवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मोरेंगा, जुनापानी, जैमेर पहाड़ी, नंदेल डोंगरी, मार्जुम, धु्रवापारा क्षेत्र में दरभा डीव्हीसीएम मंगतू, कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य मंहगू, मुन्नी, प्रदीप, सोमडू के साथ लगभग 20-25 की संख्या में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थित होने की आसूचना मिलने पर उक्त माओवादियों के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान को सुबह सुबह जिला दन्तेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र मार्जुम (थाना कटेकल्याण) एवं प्रतापगिरी (थाना तोंगपाल) के जंगल, पहाड़ी में डीआरजी टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ के पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया।
प्राथमिक तौर पर उक्त महिला माओवादी को एरिया कमेटी सदस्य मुन्नी के रूप में शिनाख्त किया गया।
वर्तमान में घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्चिंग जारी है।

Share This Article