गुस्साई मां ने जमीन पर पटक दिया मासूम बेटे को,,, मौके पर ही मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

गुस्साई मां ने जमीन पर पटक दिया मासूम बेटे को,,, मौके पर ही मौत से पसरा मातम

कोरबा- कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक गुस्साई मां ने दूध पीने की जिद कर रहे अपने 3 साले के मासूम को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया है कि शहर के सेक्टर 5 के आवास क्रमांक 101 में रहने वाली प्रमिला का 3 साल का बेटा सात्विक राव अपने मां प्रमिला से दूध पीन के लिए जिद कर रहा था। उसकी मां प्रमिला ने कुछ देर तक उसे खिलाती रही, समझाती रही। फिर भी बच्चा रोता रहा, तब गुस्साई प्रमिला ने सात्विक को जमीन पर पटक दिया।

Share This Article