जुआ खेलने के दौरान उपजे विवाद पर पार्षद के भाई की गला रेत कर हत्या

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।चाम्पा शहर के बेलदार पारा में एक युवक की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई, हत्या के इस वारदात को जुए के फड़ में अंजाम दिया गया है। हत्या के इस मामले में चाम्पा पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।
जानकारी के अनुसार दीपावली त्योहार के चलते बेलदार पारा में जुए की महफ़िल सजी थी। चाम्पा के वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद सुनीता दास महंत का जेठ और पूर्व पार्षद मंगल दास महंत का बड़ा भाई समारू दास महंत भी दांव लगाने पहुंचा था, किसी बात को लेकर अन्य जुआरियों के साथ समारु दास महंत का विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की कुछ लोगों ने समारु दास की गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची चाम्पा पुलिस ने शव पंचनामा कर अज्ञात आरोपितो की पतासाजी में जुट गई है। समारु दास महन्त के लाश के पास ताश के पत्ते बिखरे पड़े है जिससे यह अंदाजा लगाना आसान हो जाता है की जुए के ही विवाद में समारु महंत की जान गई है। फिलहाल किसी भी आरोपित की शिनाख्त नही हो पाई है, लेकिन चाम्पा पुलिस शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल का दावा कर रही है।

Share This Article