नए साल पर रहेगा घने कोहरे का असर,,, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नए साल पर रहेगा घने कोहरे का असर,,,तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड…

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और बढ़ते ठंड के साथ होगी. कोहरे की वजह से यातायात पर असर पड़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी. मौसम विज्ञानी एसके अवस्थी ने कहा कि चक्रवाती घेरे की वजह से बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से बारिश भी हुई।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं और आकाश भी मुख्यत: साफ रहने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है

Share This Article