Chhattisgarh: नक्सलियों ने क्रेशर प्लांट में किया धमाका,,, आगजनी की वारदात को भी दिया अंजाम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

Chhattisgarh: नक्सलियों ने क्रेशर प्लांट में किया धमाका,,, आगजनी की वारदात को भी दिया अंजाम

संवाददाता सिरोज विश्वकर्मा

बीजापुर:-छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात दिखा है. बीजापुर में क्रेशर प्लांट में ब्लास्ट और आगजनी की वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गिट्टी क्रेशर प्लांट शुरू होने वाला था. जानकारी के मुताबिक 1टिप्पर, 1 कैंपर और 1 जेसीबी में आगजनी की खबर अब तक सामने आई है. ये पूरी घटना आवापल्ली से लगे मुर्दोण्डा की बताई जा रही है. ये पूरा मामला आवापल्ली थानक्षेत्र का है और SDOP तिलेश्वर यादव ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है.

Share This Article