आईजी ने जारी की पदोन्नति सूची, 92 प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर किया प्रमोट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईजी ने जारी की पदोन्नति सूची, 92 प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर किया प्रमोट

बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत पदस्थ 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश आज जारी किया गया है।

बिलासपुर रेंज में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमश : बिलासपुर के 28, रायगढ़ के 20, कोरबा के 18, जांजगीर चांपा के 15, मुंगेली के 05 तथा गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के 06 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठताक्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है ‌।

पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदो की पूर्ति की जायेगी, जिससे जहां जिलों में विवेचना अधिकारियों की कमी की पूर्ति होगी होगी वही लंबित प्रकरणों की विवेचना, अपराधों कीरोकथाम, कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यों में सकारात्मक बदलाव परिलक्षित होगा।

सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी द्वारा शुभकामना प्रेषित की गई ।

Share This Article