कार और बाइक की टक्कर में 3 की मौत,,, ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर.. दो महिलाएं उछल कर नीचे गिरीं… बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौत:पुल से 20 फीट नीचे गिरीं दो महिलाएं, युवक ने मौके पर दम तोड़ा

बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं उछलकर पुल से करीब 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरीं। तीनों लोग कैटरिंग का काम करते थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान शादी में शामिल होने के लिए जा रहे कार सवार युवक से उनकी टक्कर हो गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन के तालापारा निवासी मोहम्मद बशीर (50) पुत्र मोहम्मद शरीफ, रंजीता उर्फ संगीता बंजारे (35) पत्नी बलदाऊ और कुमत बाई उर्फ कारी बरवे (57) पत्नी त्रिलोचन बरवे तीनों कैटरिंग का काम करते थे। उन्हें मंगलवार को उसलापुर स्थित चैतन्य वाटिका में हो रहे एक शादी समारोह में काम मिला था। काम खत्म होने के बाद रात करीब 2.30 बजे तीनों एक बाइक पर घर लौट रहे थे।टक्कर के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।पुल की रेलिंग सिर पर लगने से मौत की आशंका अभी वे उसलापुर ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सिर पर चोट लगने से मोहम्मद बशीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रंजीता और कुमत बाई ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को मोर्चरी में भेज दिया है।
कार की टक्कर से बाइक चला रहे मोहम्मद बशीर की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों को घर छोड़कर लौट रहा था कार चालक
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुरुदंत निवासी कार चालक मनीष तिवारी के किसी रिश्तेदार की ही चैतन्य वाटिका में शादी थी। वह शादी समारोह से अपने परिजनों को घर छोड़ने के लिए गया था। वहां से वह फिर चैतन्य वाटिका लौट रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और ड्राइवर साइड की ओर से बाइक से टक्कर हो गई।

Share This Article