यातायात पुलिस के “सुलभ सहयोग” के तहत बनाए गए वाहन चालकों के लाइसेंस

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


यातायात पुलिस के “सुलभ सहयोग” के तहत बनाए गए वाहन चालकों के लाइसेंस

रतनपुर से हरीश माड़वा की ख़ास ख़बर

रतनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा विगत दिनों यातायात पुलिस को जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक करने एवं ड्राइविंग लाइसेंस वाहन प्रपत्र वाहनों में धुंआ उत्सर्जन सहित दुपहिया चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता की जानकारी दिए जाने के साथ-साथ मौक़े पर ही उन खामियों की प्रतिपूर्ति कराए जाने के दिशा निर्देश दिए गए
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्ग निर्देशन पर आम जनता की सुरक्षा व सुविधा हेतु “सुलभ सहयोग” प्रारंभ किया गया है।
जिसमें यातायात की पुलिस की टीम द्वारा आज रतनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रानीगांव में वाहन चालकों की विशेष चेकिंग करते हुए उनमें पाई गई खामियों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस वाहन एवं धुंआ उत्सर्जन जांच का ना होना तथा दुपहिया चालकों के पास बिना हेलमेट धारण किए वाहन चलाते पाए जाने पर उन्हें इन सब के उपयोग एवं महत्व के विषय में समझाया गया तथा मौक़े पर ही कमियों की पूर्ति कराई गई
विदित हो कि यह सुधारात्मक विशेष अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें वाहन चालको का लाइसेंस निर्धारित (शासकीय शुल्क पर ) वाहन का बीमा प्रपत्र, वाहन में धुआं उत्सर्जन की जांच सहित मौक़े पर ही आई.एस.आई. मार्क,हेलमेट किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है
माह अक्टूबर 2021 में शासन द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के पूर्व से प्रचलित प्रावधानों में में प्रसमन शुल्क दर में वृद्धि की गई है जो कि लाइसेंस बीमा पीयूसी बनवाने सहित हेलमेट के मूल्य से काफ़ी अधिक है, ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अनिवार्यता वाहन प्रपत्र अद्यतन रखना चाहिए
यातायात पुलिस का यह अभियान लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में चलाया जावेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके ।
आज के इस विशेष अभियान में लोगों की वाहन प्रपत्र में कमी पाए जाने पर- 05 लोगों के लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई है।
-06 लोगों के वाहन में बीमा नहीं होना पाए जाने पर उसका मौक़े पर ही बीमा कराया जाकर पॉलिसी बांड उन्हें प्रदाय किया गया
-24 लोगों ने अपने वाहन का धुआं उत्सर्जन जांच कराया जो मापदंड के अनुरूप पाए जाने पर उन्हें पीयूसी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया जो छह माह विधि मान्य होगा। इसी प्रकार- 010 लोगों ने हीरो ब्रांड आई.एस.आई. मार्क हेलमेट क्रय किया है।
आज के इस अभियान में यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित बघेल , उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय साहू सहित थाना प्रभारी रतनपुर श्री हरविंदर सिंह, यातायात निरीक्षक श्री राकेश चौबे, प्रधान आरक्षक श्री सुरेश तिवारी तथा लाइसेंस प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु टीम में यातायात पुलिस के आरक्षक श्री भोला साहू , श्री रघुनाथ सिंह, श्री आकाश डोंगरे, श्री रमाकांत कश्यप ,श्री राकेश सिंह का सहयोग रहा
आगामी सात दिवस तक रानीगांव थाना रतनपुर में ही यातायात पुलिस द्वारा “सुलभ सहयोग” के तहत अभियान चलाया जायेगा.

Share This Article