बीजापुर के जंगलों में हो रही फायरिंग,,, DRG जवान घायल,,, सुरक्षित निकालने की कोशिश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर के जंगलों में हो रही फायरिंग,,, DRG जवान घायल,,, सुरक्षित निकालने की कोशि

(संवाददाता सिरोज विश्वकर्मा)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में सुबह से पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। पिछले 1 घंटे से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे साथी जवान घटना स्थल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल के लिए बीजापुर से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मद्देड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के बड़े लीडर मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायर खोल दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है

Share This Article