मजदूरों को जल्द भुगतान नहीं होने की स्तिथि में आंदोलन करेंगे,,,,,पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

मजदूरों को जल्द भुगतान नहीं होने की स्तिथि में आंदोलन करेंगे,,,,,पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा

(संवाददाता सिरोज विश्वकर्मा)

बीजापुर में मजदूर भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं, पर प्रशासन भुगतान नहीं सिर्फ ,आश्वासन दे रही है, पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस को जारी वक्तव्य में कहा है कि 1 वर्ष पूर्व मट्टीमरका, बन्देपारा, सोमनपल्ली, ठाकूर, दमपाया, इंद्रावती इन क्षेत्र के 6 कूपों से बांस की कटाई मजदूरों से कराई गई थी लेकिन मजदूरी भुगतान आज पर्यन्त तक नही हुआ है। मजदूर विधायक और डीएफओ के चक्कर काट रहे हैं,परंतु अब तक आश्वासन में लटकाया गया है। मजदूरी न मिलने के चलते मजदूर परेशान है, जिला प्रशासन इस विषय को जल्द संज्ञान में लें, भुगतान जल्द नहीं होने की स्तिथि में मजदूरों के साथ जल्द आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पूर्व मंत्री श्री गागड़ा ने आगे कहा है कि क्षेत्रीय विधायक को 12 सौ मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए मजदूरों के शिकायत के बावजूद भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई, ऐसे क्यों न माना जाए विधायक की प्रशासन के साथ समन्वय नहीं है। प्रशासन मजदूरों का 1 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान जल्द करे, चूंकि सभी ग्रामीण मजदूर हैं भुगतान को लेकर हैं चिंतित है बहुत से लोगों का आय मजदूरी से ही आता है ऐसे में वर्षों से अटका कर रखना उचित नहीं है।

Share This Article