कुसमुण्डा पुलिस की कार्यवाही, क्षेत्र में सट्टा-पट्टी खिलाते आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

→ कुसमुण्डा पुलिस की कार्यवाही क्षेत्र में सटटा पटटी खिलाते आरोपी गिरफ्तार । → आरोपी के विरूद्ध धारा- 4 (क) जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

→ आरोपी- नियामुल हुसैन गिरफ्तार ।

पाली से शशिमोहन कोशला के साथ संवाददाता संजय यादव की ख़ास ख़बर-मामले के अनुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध जुआ सटटा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान के तहत जुआ, सटटा, आबकारी की कार्यवाही किये जाने हेतु मुखबिर लगाया गया था। जो आज दिनांक 24/10/2021 को दौरान टाउन पेट्रोलिंग जुआ, सटटा, अवैध शराब पतासाजी के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे स्टेशन गेवरा रोड के सामने नियामुल हुसैन नामक व्यक्ति लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी में सट्टा नंबर लिखकर सट्टा खिला रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये तथा नियामुल हुसैन रंगेहाथ सट्टा खिलाते मिला, जिससे नगदी रकम 2,250 रूपये, एक डाट पेन व सट्टा- पट्टी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा- 4 (क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि परमेश्वर राठौर, आरक्षक विशाल वर्मा व श्याम गबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी.

Share This Article