संस्कार भारती बिलासपुर के शुकदेव कश्यप बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुकेश श्रीवास्तव को मिला जिला सहमहामंत्री का दायित्व
दिनेश पांडेय बने सह- कोष प्रमुख

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीलेश मसीह, बिलासपुरसंस्कार भारती बिलासपुर के शुकदेव कश्यप बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुकेश श्रीवास्तव को मिला जिला सहमहामंत्री का दायित्व
दिनेश पांडेय बने सह कोषप्रमुख

संस्कार भारती के साधारण सभा मे नई जिला कार्यकारिणी का गठन

कला और साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के नये जिले बिलासपुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा साधारण सभा की बैठक मे की गई बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय सहमहामंत्री श्री जागेश्वर मानसर जी ने करते हुए संस्कार भारती के गौरवशाली सफर पर अपने विचार रखते हुए नवीन सदस्यों को संस्कार भारती के उद्देश्यो से परिचित कराया। संस्कार भारती बिलासपुर पूर्व में एक इकाई के रूप कार्य कर रही थी, जिसको विस्तारित करते हुए केंद्रीय ईकाई ने इसे जिले के रूप म मान्यता दी है। जिंसमे रतनपुर इकाई को भी शामिल किया गया है। साधारण सभा के प्रारंभ मे ध्येय गीत की प्रस्तुति भुनेश्वर चन्द्राकर ने दी , कार्यकर्ताओं के संक्षिप्त परिचय के बाद नवीन कार्यकारिणी की घोषणा प्रांतीय सहमहामंत्री द्वारा किया गया जिंसके तहत बिलासपुर जिले के अध्यक्ष श्री राजेश सोनार, होंगे, कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व रतनपुर के श्री शुकदेव कश्यप, को दिया गया महामंत्री के रुप मे बिलासपुर के बालमुकुन्द श्रीवास,को चुना गया वही सहमहामंत्री का दायित्व रतनपुर के मुकेश श्रीवास्तव, को दिया गया। कोषप्रमुख भुनेश्वर चन्द्राकर, एवं सहकोषप्रमुख का दायित्व रतनपुर से दिनेश पांडेय, को सौपां गया। उपाध्यक्ष श्रीमती सुनंदा तिजारे, श्री गजाजन फड़के, डॉ. विजया राजपूत, श्रीमती संध्या शुक्ला मंत्री श्री राजकुमार पांडेय, श्रीमती कल्पना कायरकर, श्रीमती भाग्यश्री वर्तक, श्रीमती ओमिका भावनानी कार्यकारिणी सदस्यो के लिए श्री दीनदयाल यादव,श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती प्रियंका ठाकुर, सुश्री नीलम शर्मा, सौरभ टिकेकर विशेष रूप से मनोनीत किये गये। साधारण सभा को श्री विश्वनाथ कश्यप, श्री शिरीष पागे अध्यक्ष, श्री राजेश सोनार एवं कार्यकारी अध्यक्ष, श्री शुकदेव कश्यप ,सहित वरिष्ठ पदाधिकारियो ने भी संबोधित करते हुए,संस्कार भारती के उद्देश्यों के अनूरूप इसे गति प्रदान करने की बात कही। आभार की अभिव्यक्ति महामंत्री श्री बालमुकुंद श्रीवास ने प्रस्तुत किया और वंदेमातरम के समवेत गायन के साथ साधारण सभा की बैठक समाप्त हुई।

सादर
मुकेश श्रीवास्तव
सह-महामंत्री, संस्कार भारती ज़िला बिलासपुर

Share This Article