बांगो बांध के खोले गए तीन गेट जल संसाधन विभाग के अफसर डटे मौके पर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

बांगो बांध के खोले गए तीन गेट जल संसाधन विभाग के अफसर डटे मौके पर

कोरबा /प्रदेश के सबसे बड़े बांध बांगो बांध जिसकी कुल जल भराव क्षमता 359.66 मीटर है पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से पूरा प्रदेश जलमग्न हो गया है वहीं बांगो डैम के कैचमेंट इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से बांगो डैम लबालब हो गया था जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था और गुरुवार की दोपहर जल संसाधन विभाग के अफसर बांगो बांध पहुंचे और बांगो बांध के वाटर लेबल को मेंटेन करने के लिए बांगो बांध के तीन गेट को खोला गया है जिसमें गेट नंबर (5,6,7)जिससे पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है पहले ही जल संसाधन विभाग व जिला प्रशासन ने हसदेव नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को अलर्ट जारी कर दिया था जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी तीन गेट खोलकर वाटर लेवल को मेंटेन किया जा रहा है यदि इसके बाद भी वाटर लेवल मेंटल नहीं हुआ तो आने वाले समय में यह तय किया जाएगा कि और कितने गेट खोले जाने हैं उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी बांगो बांध में पानी लबालब हो जाने से बांगो बांध के पांच गेट खोले गए थे इस साल तीन गेट खोले गए हैं बांगो बांध के गेट खोले जाने की सूचना पाते ही बड़ी संख्या में पर्यटक भी गेट खोलने के नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए मौके पर डटे हुए हैं

Share This Article