2023 छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने बैठकों का सिलसिला प्रारंभ : जी.पी.एम.,मुंगेली और जांजगीर जिले में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी लेंगे नव-नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2023 छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने बैठकों का सिलसिला प्रारंभ : जी.पी.एम.,मुंगेली और जांजगीर जिले में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी लेंगे नव-नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक

बिलासपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जांजगीर चाम्पा जिले के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी आगामी चार दिनों तक अपने प्रभार के तीन जिले के अलग-अलग विधानसभा व ब्लॉक मुख्यालयों में संगठनात्मक बैठक लेंगे।उनके कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री तिवारी 15 सितंबर को दोपहर एक बजे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला कांग्रेस मुख्यालय में मरवाही, पेंड्रा और गौरेला ब्लाक के कांग्रेस जनों की बैठक लेंगे,जिसमें बूथ,सेक्टर एवम जोन कमेटी के पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों से रायशुमारी करेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,विधायक डॉक्टर के.के.ध्रुव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,युवा आयोग के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री उत्तम वासुदेव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,कोटा विधानसभा प्रत्याशी विभोर सिंह भी उपस्थित होंगे।
इसी तरह जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा शहर एवम ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक 17 सितम्बर को दोपहर एक बजे ब्लॉक मुख्यालय अकलतरा में आयोजित है,इसमें पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री चुन्नीलाल साहू,A I C C डेलिगेट व लोक कर्म कल्याण मंडल के संचालक मंडल के सदस्य श्रीमती मंजू सिंग,जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर,प्रदेश प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंग सहित वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे तथा संगठन में समन्वय व सामंजस्य के साथ साथ बूथ,सेक्टर व जोन कमेटी के गठन पर चर्चा कर निर्णय लेंगे।18 सितंबर को प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी मुंगेली जिले के ग्राम कंचनपुर में जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्र कुमार के मुख्यातिथ्य में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भाग लेंगे तथा ब्लॉक कांग्रेस पथरिया के कांग्रेस जनों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
दिनांक 19 सितंबर रविवार को जांजगीर-चाम्पा जिले के ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ में दोपहर एक बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक लेंगे,इस बैठक में लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी रवि भारदूआज,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर,विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री तिवारी ने अपने 5 दिवसीय सघन दौरे के संदर्भ में बातचीत करते हुये बताया कि प्रदेश में पिछले ढाई साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों विशेष कर किसान,आदिवासी,युवा,कामगारों, श्रमिको एवम गोपालकों के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अद्वितीय उछाल आया है।छत्तीसगढ़ की अस्मिता व स्वाभिमान एवम परंपरा को नया आयाम मिला है । परिणामस्वरूप कांग्रेस पार्टी के प्रति आम लोगो मे यह धारणा बनी है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है,इस बात को संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक ले जाकर 2023 में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने बूथ,सेक्टर एवम जोन कमेटी को मजबूत बनाना ही इस धुवांधार दौरे का मकसद है।

Share This Article