पाली : एस. ई. सी. एल. की सराहनीय पहल..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली : S.E.C.L .की सराहनीय पहल..

शशिमोहन कोसला/पाली-
सराईपाली परियोजना में कोयला एवं ओ बी के उत्खनन कार्य में लगे स्टार एक्स मिनरल्स कम्पनी के अंतर्गत कार्यरत ठेकेदार के कर्मचारी स्व.श्री बलराम प्रजापति का कोविड-19 के प्रभाव से 18 मई 2021 को सिम्स हॉस्पिटल, बिलासपुर में निधन हो गया था. कोल इंडिया के अनुसार किसी भी कोयला खान में कार्यरत किसी भी कर्मचारी की मृत्यु अगर कोविड 19 के कारण होती है तो मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि कोल इंडिया देगी. वर्तमान में यह राशि 15 लाख के चेक स्वरूप स्टार एक्स कम्पनी द्वारा मृतक के परिवार को दिया गया,जब यह राशि मृतक के परिवार के खाते में आ जायेगा तो एस ई सी एल द्वारा 15 लाख रुपये स्टार एक्स मिनरल्स कम्पनी को दे दिया जाएगा.
सराईपाली में कार्यरत ठेकेदार कामगार स्व. श्री बलराम प्रजापति के परिवार को यह राशि (एटक) श्रम संघ के सराईपाली इकाई के सचिव श्री कृष्ण कुमार तिवारी एवं अध्यक्ष श्री शादाब अली के द्वारा दिये गए उचित मार्गदर्शन एवं उनके सराहनीय प्रयास से ही प्राप्त हुआ है.जिसके लिए स्व बलराम प्रजापति के परिवार ने इन दोनों श्रम संघ के प्रतिनिधियों एवं कोल इंडिया के प्रति अपना आभार जताया है.

Share This Article