नदी नालों के पुर्नरूद्धार के लिए बिलासपुर को मिला नेशनल वाॅटर अवार्ड

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभागायुक्त एवं कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिया गया पुरस्कार:-●

11-नवम्बर,2020
बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़]
भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 के लिए रिवाईवल ऑफ रीवर कैटेगरी में बिलासपुर जिले को देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है। यह अवार्ड उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान में बिलासपुर के संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को वर्चुअली दिया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए दिया गया है।
संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने जल अभियान को जन जागरण में तब्दील किया एवं उनके प्रयासों से प्रेरित होकर अरपा उत्थान के लिए 10 हजार से अधिक लोग सामने आये।

डाॅ. अलंग ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बिलासपुर के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि विगत दो वर्षों में बिलासपुर जिले में जल संसाधन विभाग ने जिले के विभिन्न नदियों एवं नालों में 47 स्ट्रक्चर्स का निर्माण किया एवं 17.508 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता का सृजन किया गया तथा 152 किलोमीटर लम्बाई तक नदियों एवं नालों में जलभराव सुनिश्चित किया गया। जिले में 49 लघु जलाशय योजनायें निर्माणाधीन हैं जिनसे 48.53 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता सृजित होगी। इससे 181 किलोमीटर लम्बी नदी एवं नालों में जल भराव होगा।

Share This Article